हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में हुई भारी बारिश के कारण बिजली गिरने की घटना सामने आयी है। मामला हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के दाबकी कलां गांव स्थित एक मकान में बिजली गिरने से जहां घर के बिजली के उपकरण जलकर खराब हो गए वहीं मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
शनिवार की अलसुबह दाबकी कलां गांव निवासी ग्रामीण सोनू के मकान पर आकाशीय बिजली गिरी। जिससे बिजली के तार व उपकरण जलकर राख हो गए। इतना ही नहीं मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही की इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सोनू ने बताया कि उनका परिवार सो रहा था। इसी दौरान करीब सुबह 5 बजे बिजली गिरी, जिससे बिजली की तार व अन्य उपकरण जलकर राख हो गए।
बिजली गिरने के कारण उनके मकान की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। विदित हो कि शुक्रवार देर शाम से जनपद में बादल झूमकर बरसे, जो पूरी रात बरसते रहे। साथ ही ओलावृष्टि भी हुई। बरसात व ओलावृष्टि से लोगों को भले ही गर्मी से निजात मिली हो, किन्तु बरसात लोगों के लिए परेशानी का सबब बनकर आई। बरसात के कारण सड़कों पर जहां जलभराव हुआ वहीं बरसात के कारण कई स्थानों पर बिजली भी गुल रही। बरसात के साथ ओलावृष्टि होने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।




More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन